लव जिहाद , इंस्टाग्राम से फ्रेंडशिप हुई।

मंदसौर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां समुदाय विशेष के 19 वर्षीय युवक द्वारा इंस्टाग्राम पर नाबालिग बालिका से दोस्ती की गई और बाद में स्कूल से यूनिफॉर्म में ही उसे बहला फुसलाकर अपने साथ बाइक पर सुनसान जगह ले गया। यहां कुछ लोगों ने इन्हें देखा तो पुलिस को सूचना दी। मामला गर्माते देख कई थानों का पुलिस बल मौके पर भी पहुंचा। बाद में युवक पर पोक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। मंदसौर के दलौदा में लव जिहाद का मामला सामने आने से हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव कर दिया। साथ ही महू नीमच हाइवे को भी जाम करने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि, मंदसौर निवासी मुस्लिम युवक रेहान मेव द्वारा दलौदा के निजी स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग बालिका से 8 माह पूर्व इंस्टाग्राम पर दोस्ती की गई थी। जिसके बाद कई बार युवक ने लड़की से मिलने की इच्छा जताई । लेकिन जब वो नहीं मिली तो युवक मंगलवार को उसके स्कूल के बाहर पहुंच गया और बहला फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठकर उसे दलौदा के समीप बनी सुनसान जगह ले गया। यहां जब कुछ लोगों ने उन्हें देखा और पूछताछ की तो मामला गरमा गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना देकर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने नाबालिग बालिका के बयान के आधार पर युवक रेहान मेव पर बीएनएस कि धारों सहित पोक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों द्वारा युवक का मकान तोड़ने और उसका जुलूस निकालने की मांग कर विरोध किया जा रहा था। जिसको देखते हुए चार थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। बाद में पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।

  • Related Posts

    शासकीय विद्यालय में मासूम छात्राओं के साथ शिक्षक ने की अश्लील हरकत, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा।

    शासकीय प्राथमिक विद्यालय पिपलिया सोलंकी में पदस्थ एक शिक्षक द्वारा विद्यालय की तीसरी, चौथी एवं पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का सनसनीखेज मामला सामने आया…

    विधायक के सवाल पर मंत्री ने सदन में माना अतिक्रमण है

    कालाखेत कॉम्प्लेक्स को साठिया समाज के अतिक्रमण से मुक्त करने उठाया मुद्दा मंदसौर. शहर के मध्य कालाखेत में शिक्षा विभाग के कॉम्प्लेक्स की दुकानों पर साठिया समाज का कब्जा है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *