मंदसौर के भानपुरा में भारी बारिश… घरों में घुसा पानी, नीमथुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के करीब भी बुरा हाल

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के भानपुरा क्षेत्र में जमकर बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते सड़कें पानी में डूब गई हैं। नदी-नाले उफान पर होने से घरों में पानी घुस गया है। यहां 8 घंटे में 215 मिमी बारिश दर्ज की चुकी है। भानपुरा से कुछ गांवों का संपर्क भी टूटा हुआ है। भानपुरा में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात 2 बजे से मूसलाधार बारिश हो रही है।

नगर में रामपुरा गेट के आसपास व शासकीय अस्पताल के मैदान में जलभराव हो गया है। इसके कारण घरों से पानी घुसने से गेहूं, अनाज व अन्य घरेलू सामानों में नुकसान हो गया है। भानपुरा तहसील के ग्राम ओसरना में घरों में पानी घुस गया है। भारी बारिश से सड़क जलमग्न हो गई हैं।

भानपुरा-गरोठ में स्कूल की छुट्टी, तीन गांवों में चल रहा रेस्क्यू

भानपुरा तहसील के तीन गांवो ओसरना, बोरदा में घरों में पानी घुसने से प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाकर खाली कराया जा रहा है। गरोठ,भानपुरा क्षेत्र के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। भानपुरा- झालावाड़ रोड पर कुणाल सागर के पास पुलिया के ऊपर दो फीट पानी बह रहा है।

इस कारण ओसरना के हालात खराब है। दोनों तरफ आवागमन बंद हो गया बसे भी नहीं निकल रही है। भानपुरा तहसील के बोरदा में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है घरों में पानी घुस गया है। आस-पास के गांव से संपर्क टूट गया है।

  • Related Posts

    शासकीय विद्यालय में मासूम छात्राओं के साथ शिक्षक ने की अश्लील हरकत, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा।

    शासकीय प्राथमिक विद्यालय पिपलिया सोलंकी में पदस्थ एक शिक्षक द्वारा विद्यालय की तीसरी, चौथी एवं पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का सनसनीखेज मामला सामने आया…

    लव जिहाद , इंस्टाग्राम से फ्रेंडशिप हुई।

    मंदसौर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां समुदाय विशेष के 19 वर्षीय युवक द्वारा इंस्टाग्राम पर नाबालिग बालिका से दोस्ती की गई और बाद में स्कूल से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *