पिछले साल सबसे लंबी तिरंगा यात्रा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। 16 अगस्त को पहलगाम में निकालेंगे तिरंगा यात्रा रैली।

मंदसौर:- सुवासरा क्षेत्र से कुछ ही दिनों बाद प्रदेश की सबसे लंबी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। पिछले साल निकली इस यात्रा ने प्रदेश की सबसे लंबी तिरंगा यात्रा का दर्जा अपने नाम करने के साथ ही वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था। इस बार की सबसे खास बात यह है कि जिले में यात्रा निकालने के बाद जांगिड़ व युवाओं की टोली पहलगाम जाएगी और पहलगाम में उस स्थान पर तिरंगा फहराएगी जहां आतंकी हमले में हमारे देश के निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। यह पहली बार होगा जब देशभक्ति से ओतप्रोत युवा पहलगाम जाकर भारत माता के जयकारे लगाएंगे।

यात्रा के आयोजक भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय के सदस्य विनय जांगिड़ शर्मा ने प्रदेश के मंत्रियों व नेताओं को भी शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है। इसके अलावा हर दिन आमजन को घर-घर जाकर निमंत्रण दे रहे हैं। 13 अगस्त को निकलने वाली यात्रा सुवासरा के भारत्पुरा गांव से प्रारंभ होगी जो 13 घंटे में 120 किमी का सफर तय कर सुवासरा पहुंचेगी। अखंड भारत के संकल्प को लेकर निकलने वाली तिरंगा यात्रा में गत वर्ष की तरह ही हजारों वाहन शामिल होंगे। भाजपा नेता व पर्यावरण प्रेमी जांगिड़ ने बताया कि यात्रा का यह तृतीय वर्ष है। गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जांगिड़ ने बताया कि पिछले वर्ष यात्रा को अपार जन समर्थन मिला था।

हजार कारों पर तिरंगे लेकर चलेंगे युवा

आयोजक शर्मा ने बताया कि तिरंगा यात्रा में हर बार की तरह करीब 1 हजार कारें शामिल होंगी। सभी कारों में युवा अपने हाथों में तिरंगा लिए रहेंगे। वहीं पूरे 120 किमी के यात्रा रूट को सजाने की तैयारी की जा रही है। अभी तक मुख्यमंत्री डॉ. यादव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित नेताओं को निमंत्रण दिया है। यात्रा में सबसे बड़े अतिथि हमारे सुवासरा क्षेत्र की जनता है। अंतिम व्यक्ति तक निमंत्रण पहुंचाने की कोशिश है। अखंड भारत के संकल्प को लेकर हर युवा देशभक्ति गीतों पर झूमना चाहिए।

16 अगस्त को पहलगाम में निकालेंगे रैली

आयोजक व युवा नेता जांगिड़ ने बताया कि पहले जिले के सुवासय क्षेत्र में यात्रा निकलेगी। इसके बाद हम बस के माध्यम से पहलगाम जाएंगे। 14 अगस्त को सुवासरा से ही बस रवाना होगी। सुबह 10 बजे तक युवा एकत्रित होंगे। इसके बाद देशभक्ति के जयकारों के साथ प्रस्थान करेंगे। बस 2 दिन की यात्रा कर 16 अगस्त को पहलगाम पहुंचेगी। 16 को दोपहर 2 बजे पहलगाम से थोड़ा दूर पहुंचकर फिर यहां से रैली के रूप में घटना स्थल पर जाएंगे। वहां तिरंगा फहराएंगे व आतंकी हमले में मारे गए निदर्दोषों को श्रद्धांजलि देंगे।

  • Related Posts

    शासकीय विद्यालय में मासूम छात्राओं के साथ शिक्षक ने की अश्लील हरकत, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा।

    शासकीय प्राथमिक विद्यालय पिपलिया सोलंकी में पदस्थ एक शिक्षक द्वारा विद्यालय की तीसरी, चौथी एवं पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का सनसनीखेज मामला सामने आया…

    लव जिहाद , इंस्टाग्राम से फ्रेंडशिप हुई।

    मंदसौर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां समुदाय विशेष के 19 वर्षीय युवक द्वारा इंस्टाग्राम पर नाबालिग बालिका से दोस्ती की गई और बाद में स्कूल से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *